पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटियाला मैनेजमेंट एेसाे. ने नियम और खुशी पर कराई वार्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला मैनेजमेंट एसोसिएशन ने अखिल भारतीय प्रबंधन संघ दिवस लाॅ यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो डॉ परमजीत सिंह जसवाल के साथ एक वार्ता करके मनाया। वीसी ने “नियम और खुशी” पर विचार रखे। एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया अाैर उनकाे पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया। उन्होंने 2019 के लिए विश्व खुशी की रिपोर्ट का संदर्भ दिया। बताया कि एक छोटा सा देश फिनलैंड शीर्ष स्थान पर है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क के सर्वेक्षण में लगातार दूसरे वर्ष, वह दुनिया का सबसे खुशहाल देश रहा। हैप्पीनेस रिपोर्ट 156 देशों के आंकड़ों पर आधारित है। इस रिपोर्ट में भारत ने अपनी 2018 रैंकिंग की तुलना में खुशी रैंकिंग में सात स्थानों को गिरा दिया है। 156 देशों में भारत 140वें स्थान पर आता है।

खबरें और भी हैं...