पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Platinum Jubilee Program Organized At Bikram College Of Commerce

प्लैटिनम जुबली : बिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में करवाया प्रोग्राम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला | अपनी प्लैटिनम जुबली मना रहे सरकारी बिक्रम कॉलेज आफ कॉमर्स की तरफ से चल रहे प्रोग्रामों के तहत प्रिंसिपल प्रो. (डा.) कुसम बांसल के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला दिवस और पंजाबी मातृभाषा को समर्पित प्रसिद्ध पंजाबी कवयित्री सुखविन्दर अमृत का रूबरू प्रोग्राम करवाया गया, जिसमें अनुपिंदर कौर चेयरपर्सन जसदेव सिंह संधू एजुकेशनल ट्रस्ट ने विशेष मेहमान शिरकत की। इस मौके मेहमानों ने ज्योति जगा कर प्रोग्राम की शुरुआत की। इस मौके प्रिंसिपल प्रो.(डॉ.) कुसम बांसल ने आए हुए मेहमानों को स्वागतम कहा। इस समय सुखविन्दर अमृत ने अपनी कविताओं की शुरुआत पंजाबी मातृभाषा से और उन्होंने अपने तरफ से लिखी प्रभावशाली कविता आरती (हे मेरी मातृ बोली, हे अखंड दीप माला) पेश की। उन्होंने अपने जीवन और काव्य संघर्ष बारे संक्षिप्त में रौशनी पाया। उन्होंने अपनी अनेक कविताओं के साथ उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। जबकि उनकी अपनी कविता शौक ही शौक में मैं तबाह हो गई, पैर नंगे था तुम्हारे मैं घास हो गई पेश की तो विद्यार्थी झूमने लग गए। इस मौके बड़ी संख्या में विद्यार्थियों व प्रो. राम कुमार, प्रो. पीएस रेखीय, डॉ. अमरिन्दर कौर व स्टाफ मौैजूद था।

सरकारी बिक्रम कॉलेज आफ कॉमर्स के कार्यक्रम में मौजूद लोग।-भास्कर
खबरें और भी हैं...