प्ले-वे स्कूल स्टाफ ने बांटे सेनिटाइजर्स
कोरोनावायरस के आतंक के बीच प्ले वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शनिवार को एक अच्छी पहल की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने इस महामारी के वायरस से निपटने के लिए स्कूल के हजारों स्टूडेंट्स अौर टीचर्स को मुफ्त में सेनीटाइजर्स बांटे गए। इस काम के लिए सीनियर डिप्टी मेयर योगिंदर सिंह योगी खुद स्कूल पहुंचे अौर स्कूल के एमडी डॉ. राजदीप सिंह के साथ मिलकर सेनीटाइजर्स बांटे। डॉ. राजदीप सिंह ने कहा कि हैंड सेनिटाइजर्स कीटाणुओं अौर बैक्टीरिया को हाथों से निकाल देता है।