पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Pledged Workers Will Go On Strike To Demand Increase In Wages

मजदूरी बढ़ाने की मांग काे लेकर पल्लेदार मजदूर करेंगे हड़ताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब की समूह पल्लेदार मजदूर यूनियनों की साझी मीटिंग जिला प्रधान मोहन सिंह मंजोली की अध्यक्षता में पटियाला डिपाे में हुई। इसमें तेली राम धुरी, बख्तावर सिंह फाजिल्का, रामपाल मुनक, रणजीत सिंह, सिंदर पाल सिंह मानसा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। मीटिंग में पंजाब भर से आए साथियों ने अपने-अपने विचार पेश किए। इसके बाद मत्ता पास किया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने 2019-20 में पल्लेदार मजदूरों को बेसिक रेटों पर काम देने का वादा किया था। 13 अगस्त 2019 के बाद पल्लेदार मजदूरों के बेसिक रेट में विस्तार किया जाना था, लेकिन फूड एजेंसियों में काम करते मजदूरों के रेटों में विस्तार नहीं किया गया। मंडी में काम करते मजदूरों के रेटों में 1 सिंतबर 2019 से विस्तार किया जानाथा। फूड एजेंसियों में काम करते मजदूरों का रेट जो कि 2018-19 के में 4.25 पैसे स्टेकिंग और 3.55 पैसे लोडिंग बनता था। यदि पंजाब सरकार ने फूड एजेंसियों में काम करते मजदूरों के साथ वादे मुताबिक ठेकेदारी व्यवस्था खत्म न की ओर रेटों में विस्तार न किया तो फूड एजेंसियों में काम करते पल्लेदार मजदूर 18 मार्च के बाद संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर सोनी ईसा मसीह पटियाला, नराता सिंह, शीशपाल घनौरी, मेवा सिंह अमरगढ़ बाबू लाल, शिंदा सरदूलगढ़, मिट्ठू भीखी, भोला सिंह बुढलाडा, सुखपाल सिंह भवानीगढ़, तरसेम लाल भादसों, गुरमेल सिंह देवीगढ़, टीका सिंह रामपुरा आदि उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...