- Hindi News
- National
- Patiala News Powercom Personnel Beaten Up Nominated For Tearing Government Records
पावरकाॅम कर्मियों से मारपीट-सरकारी रिकाॅर्ड फाड़ने वाला नामजद
पावरकाॅम कर्मचारी से मारपीट करने अाैर सरकारी रिकाॅर्ड फाड़ने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कोतवाली नाभा में पावरकाॅम के सहायक कार्यकारी इंजीनियर रूपिंदर सिंह ने शिकायत दी। सहायक कर्मचारी इंजीनियर पंजाब राज्य पावर काॅर्पोरेशन लिमिटेड के ऑफिस में 12 मार्च को मीटिंग चल रही थी। इसी दाैरान दयाला दास निवासी राेहटी स्कूटी पर आया। उसने मुलाजिमों के साथ गाली-गलौज की अाैर हाथापाई करने लगा। जाते समय टेबल पर पड़े रिकॉर्ड को उठाकर आरोपी भाग गया। वहां पर माैजूद कर्मचारियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पर आरोपी ने रिकॉर्ड को फाड़कर फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।