वर्ल्ड कंज्यूमर राइट्स डे पर कार्यक्रम
पटियाला कंज्यूमर एंड टेलीफोन सब्स्क्राइबर फोरम ने वर्ल्ड कंज्यूमर राइट्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया। फोरम के प्रेसिडेंट एचएस अरोड़ा ने चीफ गेस्ट का स्वागत किया। कार्यक्रम में पुडा मोहाली के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डीपी गुप्ता पहुंचे। फोरम के सेक्रेटरी ओपी गर्ग ने फोरम के बारे में जानकारी दी। सेटर फॉर कंज्यूमर प्रोटेक्शन लॉ एंड एडवोकेशी आरजीएनएलयू की तरफ से सिद्धार्थ जैन और अमोघ मित्तल ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान फूड सप्लाई एंड कंज्यूमर के सेक्रेटरी केएपी सिन्हा भी पहुंचे। जोरावर सिंह फतेह सिंह स्कूल ने सेव ट्री सेव वाटर पर प्ले पेश किया।