पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस के चलते पीयू ने 17 को होने वाली कन्वोकेशन की रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला | कोरोना वायरस के चलते पंजाबी यूनिवर्सिटी में 17 मार्च को होने वाली 39वीं कन्वोकेशन स्थगित कर दी है। फैसला वाइस चांसलर डॉ. बीएस घुम्मन के नेतृत्व में उच्चाधिकारियों से मीटिंग में लिया गया। कन्वोकेशन में करीब दो हजार से अधिक विद्यार्थी और उनके माता-पिता के आने की संभावना थी। इसमें कुछ लोग विदेश से भी थे। यह फैसला पंजाब सरकार और यूजीसी की एडवाइजरी पर लिया गया है। मीटिंग में डीन अकादमिक मामले डॉ. गुरदीप सिंह बत्रा, रजिस्ट्रार डॉ. मनजीत सिंह निज्जर, ओएसडी टू वाइस चांसलर प्रो. अत्तरी, कंट्रोल परीक्षाएं डॉ. कंवलजीत सिंह और सीनियर मेडिकल अफसर उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...