पीयू के अंग्रेजी विभाग ने चार दिवसीय वर्कशॉप करवाई
पटियाला | पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के अंग्रेज़ी विभाग की तरफ से प्रसिद्ध फिल्मकार राजीव कुमार के निर्देशन के नेतृत्व में एक चार दिवसीय वर्कशाप करवाई। वाइस चांसलर डा. बीएस घुम्मन ने इस फ़िल्म वर्कशाप का उद्घाटन करने अंग्रेज़ी विभाग पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए जमात कमरों से बाहर की गतिविधियों के साथ जुड़ना बेहद जरूरी है। विभाग प्रमुख डॉ. राजेश शर्मा ने फिल्मकार राजीव कुमार की शख्सियत के बारे में रोशनी डालते कहा कि वह हमेशा ही ऐसी फिल्मों का निर्माण करते हैं जिन के विषय में जिंदगी और समाज की बेहतरी के संकल्प के साथ जुड़े होते हैं। राजीव कुमार की तरफ से इस मौके वर्कशाप की रूप रेखा और जुगलबंदी संबंधित समूह प्रतियोगियों को जानकारी दी। जिक्रयोग्य है कि वर्कशाप में विभाग के विद्यार्थी और खोजार्थी बेहद उत्सुकता के साथ भाग ले रहे हैं।
वर्कशाप के दौरान जानकारी देते गणमान्य।-भास्कर