पंजाबी यूनिवर्सिटीने 54 ठेका व्यवस्था मुलाज़िमाें किया डेलीवेज़
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, नेबरहुह कैंपस, कांस्टीच्यूट काॅलेजों में पिछले 16-17 सालों से ठेका व्यवस्था के तहत काम करते आ रहे सफ़ाई सेवक, सेवकों और सुरक्षा गार्ड्स में से 5 साल की सेवा शर्त पूरी करने वाले 54 अाैर कर्मचारियों को डेलीवेज पर किया गया। 700 ठेका व्यवस्था मुलाजिमाें काे कुछ महीने पहले ही डेलीवेज पर किया जा चुका है। सफ़ाई कर्मचारी यूनियन प्रधान संदीप कुमार के नेतृत्व में पीयू के वाइस चांसलर डाॅ. बीएस घुम्मन, डीन अकादमिक मामले डाॅ. जीएस बत्तरा, रजिस्ट्रार डाॅ. एमएस निज्जर, डाॅ. योगराज सिंह, डाॅ. अम्बेडकर कर्मचारी महासंघ, पंजाब सूबा प्रधान डाॅ. जतिंदर सिंह मट्टू का धन्यवाद किया।