45 अंक लेकर पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम बनी चैंपियन
अॉल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो महिला खेल मुकाबले शुक्रवार काे समाप्त हाे गए। पंजाबी यूनिवर्सिटी के खेल विभाग स्थित मलटीपर्पज इंडोर हाल में 11 मार्च से शुरू हुए इन मुकाबलाें में पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम ने 45 अंक हासिल कर चैंपियनशिप जीती। 11 अंक से एमडी यूनीवर्सिटी रोहतक दूसरे और 7 अंकों से गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम तीसरे स्थान पर रही। खेल निर्देशक डा. गुरदीप कौर रंधावा के नेतृत्व में कराए गए मुकाबलों के इनाम बांट समारोह में छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर के खेल निर्देशक डा. दलीप सिंह बताैर मुख्य मेहमान शामिल हुए। विजेता टीमाें को ट्राफी दी। मुकाबले में 104 यूनिवर्सिटी की महिला टीमाें ने हिस्सा लिया। बता दें 14 मार्च से पुरुषों ताइक्वांडो अंतरवर्सिटी खेल मुकाबले शुरू हो रहे हैं। यहां प्रशिक्षक सतविन्दर सिंह, सुरिन्दरपाल सिंह, सुभाष ठाकुर, शिव कुमार, हरमीत सिंह, निखिल हंस, डा. दलबीर सिंह रंधावा, दल सिंह बराड़, प्रिंसइन्दर सिंह घुम्मन, मीनाक्षी रंधावा, रचना और रेनू
माैजूद रहीं।
विजेेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य मेहमान और आयोजक। भास्कर