पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Put The Son In A Room In Armenia For 5 Months Then Sent It Back Asked For The Money Back And Turned Back

बेटे को अरमिनिया में 5 महीने तक कमरे में रखा बंद इसके बाद वापस भेजा, पैसे वापस मांगे तो मुकर गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव महमदपुर के रहने वाले 24 साल के राजविंदर सिंह को आरोपी एजेंट ने कनाडा भेजने के लिए पहले यूक्रेन भेजा और फिर अरमिनिया में 5 महीने रखने के बाद उसे वापस इंडिया भेज दिया और परिवार के साथ 12 लाख 40 हजार रुपए की ठगी कर ली। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी के पास शिकायत दर्ज करवा आरोपी दंपति जोड़े के खिलाफ केस दर्ज करवाया। शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी गांव न्यू महमदपुर ने पुलिस को बताया कि आरोपी जगरूप सिंह व उसकी प|ी अमनदीप कौर निवासी गुरुनानक नगर ने उसके बेटे राजिंदर सिंह को कनाडा भेजने का झांसा देकर 12 लाख 40 हजार रुपए लिए थे। आरोपियों ने उसके बेटे को पहले यूक्रेन के रास्ते कनाडा भेजने का झांसा दिया था, इसके बाद उसके बेटे को 5 महीने अरमिनिया में रखने के बाद उसे वापस भेज दिया और ढाई लाख वापस करने के बाद बकाया राशि वापस नहीं की। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

खबरें और भी हैं...