पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Puta Not Raising Issues Of Teachers To Grab Administrative Posts

पुटा प्रशासनिक पोस्टें हथियाने के लिए टीचर्स के मुद्दों को नहीं उठा रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाबी यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन पर प्रोग्रेसिव टीचर्स एलाइस ने मीटिंग कर हमला बोला। दोपहर 1.30 पर प्रोग्रेसिव टीचर्स एलाइंस(पीटीए) बलविंदर टिवाणा, दविंदर सिंह डीटीसी, सेंटर फॉर यूनिवर्सिटी टीचर्स, और सिख एंटेलीजेसिया फोरम की एक मीटिंग हुई। मीटिंग में पीटीए ने पंजाबी विश्वविद्यालय की मौजूदा स्थित पर चर्चा की। पुटा पर हमला बोला और अध्यक्ष और सेक्रेटरी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने निकटतम प्रोफेसरों की प्रशासनिक पोस्टों दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। पुटा सचिव और प्रधान गैर लोकतांत्रिक तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने पिछले तीन महीने से पुटा ने जनरल बॉडी की मीटिंग तक नहीं बुलाई है। जिससे यह दर्शाता है कि वह टीचरों की मांग को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति बहुत खराब है। शिक्षकों की कई गंभीर मांगों लांबित है, लेकिन पुटा नेतृत्व इस संघर्ष का नेतृत्व करने की कोई क्षमता नहीं दिखा रहा है।

इसलिए हम सरकार से अपील करते हैं। कि वह तुरंत विश्वविद्यालय को विशेष अनुदान के रूप में 350 करोड़ जारी करे। हम वीसी से आग्रह करते हैं कि डीए के बकाया भुगतान करे और एनपीएस की राशि को जीपीएफ के संबंधित शिक्षकों को हस्तांतरित करें और अन्य मांगों पर ध्यान दें।

खबरें और भी हैं...