मांगों को लेकर पुटा ने वीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना
पटियाला|पंजाबी यूनिवर्सिटी अध्यापक पुटा की तरफ से लगातार चौथे दिन अपनी, मांगों को लेकर ग्यारह से एक बजे तक वाइस चांसलर दफ्तर के आगे धरना दिया गया। अध्यापकों की मांगों के प्रति यूनिवर्सिटी प्रशासन गंभीर न होने पर रोष जाहिर किया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि यूनिवर्सिटी उच्चाधिकारी अध्यापकों की मांगों को पूरी न करके और टाल मटोल की नीति अपना रहे हैं। एक बजे धरने की समाप्ति के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से पुटा को बातचीत का संदेश आया, परन्तु यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से अध्यापकों की मांगों का कोई ठोस हल नहीं निकला। अध्यापक संघ पुटा की तरफ से अपना धरना बुधवार को भी जारी रखने का फैसला किया है।