विजिलेंस को शिकायत के बाद सड़कों की मरम्मत शुरू
पटियाला | शहर की सड़कों में क्वालिटी को लेकर त्रिपड़ी के आरटीआई एक्टीविस्ट महिंदर कुमार द्वारा विजिलेंस को दी शिकायत के बाद नगर निगम शुक्रवार को हरकत में आ गया। निगम के अफसर पूरा लाव लशकर लेकर जहां पुराना बिशन नगर की उन सड़कों को देखने पहुंचे। दैनिक भास्कर में शुक्रवार को जिक्र किया गया था, वहीं लेबर लगाकर इन सड़कों की मरम्मत तक करवाई गई। इधर, शिकायतकर्ता महिंदर कुमार ने कहा कि अब लीपापोती करके निगम अफसर या ठेकेदार अपनी नालायकियों को छुपा नहीं सकते हैं। उन्होंने विजिलेंस से भी जांच में तेजी लाकर आरोपी अफसरों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।