पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Rohit For The Post Of Head From Brotherhood Group And Ashok From Progressive Group

ब्रदरहुड ग्रुप से प्रधान पद के लिए रोहित और प्रोग्रेसिव ग्रुप से अशोक के बीच मुकाबला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन के 23 मार्च के चुनाव को लेकर शनिवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था, पांच पोस्टों को लिए कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हुए है। चेयरमैन इलेक्शन कमीशन एसडी भरत, राकेश गोयल और रविंदर गुप्ता ने बताया कि यह चुनाव 23 मार्च को होंगे। नाम वापसी के आखिरी दिन 10 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिये है, जिसके चलते अब पांच पोस्टों के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। वहीं इस चुनाव में 380 कारोबारी वोट करेंगे। इस बार फिर से प्रोग्रेसिव ग्रुप और ब्रदरहुड ग्रुप के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि फाइनांस सेक्रटरी पद पर नवदीप गुप्ता किसी भी ग्रुप से चुनाव नहीं लेकिन वह आजाद चुनाव लड़ रहे है।

ब्रदरहुड ग्रुप से वाइस प्रधान के लिए उम्मीदवार संतोषब्रदरहुड ग्रुप से प्रधान पद के लिए रोहित बांसल, वाइस प्रधान के लिए संतोष कुमार महाजन, जनरल सेक्रेटरी के लिए राजन बांसल, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए कृष्ण कुमार और फाइनांस सेक्रेटरी नरेश के सिंगला उम्मीदवार होगे। प्रधान पद पद पर लड़ रहे रोहित बांसल ने बताया कि इनहांसमेंट, कमर्शिलाइज के मुद्दे को पक्का तौर से हल करवाना, भाईचारा कायम रखना, एसोसिएशन का प्लाट अलॉटमेंट और डेवलपमेंट, साफ सफाई, ग्रीनरी और डिपार्टमेंट से जो भी मामले चल रहे उसे हल करना, सरकार की पॉलिसी को कारोबारियों को बताना, जिससे वह अधिक से अधिक लाभ ले सके।

प्रोग्रेसिव ग्रुप से वाइस प्रधान होंगे राजीव गर्गप्रोग्रेसिव ग्रुप से प्रधान पद के लिए इस बार मौजूदा चेयरमैन अशोक सिंगला, वाइस प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी पद पर मौजूदा प्रधान अश्वनी कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी साहिल गर्ग और फाइनांस सेक्रेटरी प्रदीप मल्होत्रा चुनाव लड़ रहे है। जनरल सेक्रेटरी पद पर लड़ रहे मौजूदा प्रधान अश्वनी ने बताया चुनाव में मुख्य मुद्दा इनहांसमेंट है जो सरकार 200 रुपए ले रही है उसे 100 से भी काम लाना है। इससे अलावा फोकल प्वाइंट की साफ सफाई,रोजाना, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करवाना।

खबरें और भी हैं...