सीनियर छात्रों की विदाई पार्टी
पटियाला|लक्की पब्लिक स्कूल के सीनियर छात्रों की विदाई पार्टी का आयोजन नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल के परिसर में किया गया। इस अवसर पर विजय मोग्ला, संजीव मोंग्ला, रमा मोंग्ला, एडवोकेट ललिता मोंग्ला, नोनिश मोंग्ला, जसलीन मोंग्ला मुख्य मेहमान रहे। आकर्षित परिधानों में सजे 9वीं कक्षा के छात्रों ने सीनियर का हार्दिक अभिनंदन किया। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों पर नए पुराने गीतों पर नृत्य आदि को पेश किया।