पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिव शंकर फैन क्लब ने मनाई फूलों की होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिव शंकर फैन क्लब ने 10वां होली उत्सव राम आश्रम में मनाया। गणपति पूजन अाैर गाेपूजन के बाद हाेली शुरू हुई। प्रधान गौरव वर्मा ने कहा कि हमें कोई भी शुभकाम करने से पहले गणपति पूजन के साथ साथ गाे पूजन करना चाहिए। फूलों की होली में विशेष आकर्षण लड्डू गोपाल जी किसके घर जाएंगे लकी कूपन रहा। लकी कूपन निकाला गया। जिस भक्त का लकी कूपन निकला उसको वृंदावन से लाए गए लड्डू गोपाल भेंट किए गए।

ठाकुर जी के भजनों की अमृत वर्षा सुमनगल अरोड़ा, बंटी राजा ने की। फूलाें की हाेली खेलने शिवसेना बाल ठाकरे के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला अाैर उनका परिवार, हरपाल जुनेजा पहुंचे। क्लब ने गाे, गरीब, हिंदू धर्म वह देशहित में काम करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इनमें वंदे मातरम दल के प्रधान गुरमुख सिंह गुरु, श्री कृष्ण सेवा दल के अारके बोबी, अमर सेवा समिति के मदन लाल मदी शामिल रहे। हाेली खेलने के लिए 200 किलो फूल लाए गए। ठाकुर जी को मक्खन मिश्री का भोग लगाया गया। इस मौके पर सुरेश राय (काकू),जतिन वर्मा, दिनेश तनेजा, राजेश कुमार, विक्की, मानसूल, निखिल अरोड़ा, राकेश कुमार, लकी, रामरतन आिद लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...