श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल ने खेली फूलों की होली
श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल की उत्सव कमेटी द्वारा धर्म प्रकाश सेवा समीति मार्कल कालोनी संग मिलकर श्यामा श्याम संग फूलो की होली का उत्सव धूम-धाम से मनाया। प्रैस सचिव नरेश करकरा ने बताया कि अनीश मंगला की भजन मंडली राज सिंगला, मनोज गर्ग, मनोज वर्मा, सतपाल, हरजीत ने जब भजन वृन्दावन जाने को जी चाहता है, तेरा किस ने किया श्रृंगार सांवरे, राधे राधे शाम आये गे, मेरा दिल तो दिवाना हो गया मुरली वाले तेरा आदि जब भजन गाये तो सभी भक्तजन नाचने गाने पर मजबूर हो गए। करकरा ने बताया कि बताया कि उत्सव में संजीव शर्मा बिटटु मेयर नगर निगम , हरिन्द्र कोहली बी.जे.पी जिला प्रधान, हरपाल जुनेजा जिला प्रधान अकाली दल, कौंसलर हरीश कपूर, संदीप मल्होत्रा ने भी श्यामा संग हाेली मनाई। इस माैके में सुरिन्द्र जिंदल, प्रवीण शर्मा, जतिन्द्र गर्ग, गोपाल बांसल, नरेश करकरा, भानु टंडन, रमेश मल्होत्रा, अनिल गर्ग, सहिल वर्मा, नरेश बंसाल, संजीव सिंगला अादि माैजूद रहे।