पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीराम हनुमान सेवा दल ने कराया चालीसा पाठ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीराम हनुमान सेवा दल ने श्रीकाली माता मंदिर में हनुमान चालीसा का आयोजन कराया। प्रभु के नाम पर संकीर्तन किया। व्यासपीठ पर विराजमान मनुश्री ने प्रभु श्री राम हनुमान जी के भजन से भक्तों को बताया कि होली का त्यौहार हमारे इतिहास संस्कृति और सनातन धर्म से जुड़ी हुई है। एक ऐसे भक्त और भगवान की कथा है जिसे सुनकर के यह अवगत होता है कि सच्चाई के आगे प्रभु भक्ति के आगे किसी भी व्यक्ति का घमंड और उसकी ताकत की कोई अहमियत नहीं होती। क्रूर हिरण्यकश्यप अपने पुत्र को मार देना चाहता था। वह प्रह्लाद की हत्या करने का कई बार प्रयास कर चुका था। इसमें उसकी बहिन होलिका ने उसका साथ दिया। उसके पास न जल सकने वाली एक ओढ़नी थी। वह उसे ओढ़कर भतीजे को गोद में लेकर आग में बैठ गयी। दुर्भावना के कारण भतीजा बच गया अाैर बुअा जल गई। यहां दल के पवन कुमार गुप्ता, क्षमाकांत पांडे, पं बद्री प्रसाद शास्त्री, शिव भारद्वाज, पवन सदाना, एडवोकेट पंकज गौड़, जगदीश रायका, श्रीचंद शर्मा, राजकुमार बिट्टू, चंद्र मोहन शाही, पप्पू गुड्डू, रमेश, खिलावन, रामप्रकाश देवी प्रकाश, रजत कुमार, नीलम शर्मा, रेनू देवी, शीला देवी, वर्षा रानी, कृष्णा देवी, फूलवती, बीना देवी, रक्षा देवी, सुनीता देवी मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...