- Hindi News
- National
- Patiala News Sirhind Floating Restaurant Will Remain Closed For 4 Months Due To Repairs
मरम्मत के चलते 4 माह के लिए बंद रहेगा सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
सरहिंद| सरहिंद भाखड़ा नहर पर बने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के बंद होने की खबरों पर टूरिज्म विभाग पंजाब के डायरेक्टर ने विराम लगा दिया है। साथ ही कहा है कि नहर पर बने रेस्टोरेंट को पक्के तौर पर बंद नहीं किया जा रहा है। डायरेक्टर मालविंदर सिंह जग्गी (आईएएस) ने फोन पर बताया कि गत मंगलवार विभाग की टीम ने उक्त होटल को बंद कर दिया है। यह रेस्टोरेंट नहर के ऊपर बना हुआ है, जिसके दोनों और लक्कड़ का पुल है, जिसमें लगे लकड़ी के फट्टे खस्ता हालत हो गए थे, कोई यात्री दुर्घटना का शिकार न हो इसके लिए जरूरी मरम्मत करवाई जा रही है।