पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झुग्गियों में रहने वाले लोगों को कानून के बारे में किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झौंपड़ियों में लोगों को जागरूक करते अमित जयचंद शर्मा व अन्य।

मंडी गोबिंदगढ़ | स्लम एरिया में बनी झुग्गी-झौंपड़ियों के बाशिंदों को उनका बनता हक दिलाने के लिए हलका विधायक काका रणदीप सिंह की अगुवाई में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इसमें यूथ कांग्रेस हलका अमलोह के अध्यक्ष अमित जयचंद शर्मा अपनी टीम के साथ विभिन्न स्लम एरिया में झुग्गी-झौंपड़ियों में पहुंचे और लोगों को बनता हक दिलाने के लिए जागरूक किया। यूथ कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्लम एरिया के लोगों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के जन्मदिवस पर खुशी में लड्डू भी बांटे। अमित जयचंद शर्मा ने लोगों को कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार गरीब लोगों के लिए स्लम डवेलर्स एक्ट को पास किया है। जो लोग अपने इलाके की नगर कौंसिल में गत 12 साल से अधिक झुग्गी झौंपड़ियों में जीवन गुजर बसर कर रहे हैं, उनको वहां रहने का कानूनी तौर पर हक दिया जाएगा। इससे गरीब लोगों को सिर पर छत मिलेगी। अपनी जमीन का हक भी मिलेगा। इस मौके पर मनप्रीत सिंह मिंटा, शरन भट्टी, अजय शर्मा, अंकुर सैणी, जसकरन सिंह, हजरत अंसारी समेत समूह यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...