- Hindi News
- National
- Patiala News Sri Radha Krishna Sankirtan Mandal Members Played Holi Of Flowers
श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल सदस्यों ने खेली फूलों की होली
धार्मिक भजनों पर नाची महिलाएं
श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल की उत्सव कमेटी के चेयरमैन विनोद बांसल की अध्यक्षता में मंडल ने रायल यूथ क्लब संग मिल कर जौंडिया भट्ठियां चौक में श्यामा श्याम संग फूलों की होली का उत्सव मनाया गया। नकोदर वालों ने ठाकुर जी की छवि को इतने अद्भुत दृश्य के रूप में
प्रस्तुत किया, जिसे देखकर श्रद्धालु नाच उठे।
प्रैस सचिव नरेश करकरा ने बताया कि अनीश मंगला की भजन मंडली में राज सिंगला, मनोज गर्ग, हरजीत, सतपाल, गुरिन्द्र ने मैं तो तुम संग होली खेलूंगी, लूटकर ले गया दिल जिगर, खेले सखियन संग फाग, फाग बरसाने आए हैं नटवर नन्द किशोर आदि भजन गाए तो सभी भक्तजन नाचने लगे। पेडा के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट अनिल मंगला ने ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा नेता भुपेश अग्रवाल, जिला भाजपा शहरी प्रधान हरिंदर कोहली, नरेन्द्र मित्तल, विमल चोपड़ा, बरसाने से चित्रासखी, शिशुपाल वरुण कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे। कार्यक्रम में रमेश शर्मा, जतिन्द्र गर्ग, रमेश मल्होत्रा, भानु टंडन, संजीव सिंगला, नरेश करकरा, गोपाल बांसल, साहिल वर्मा, राजीव गोयल, राकेश गोयल, नरेश बांसल, राजेश शर्मा, राकेश मितल, नन्दी वर्मा, विनय बांसल, सुरिन्द्र कांसल, प्रदीप गर्ग, नवीन गुप्ता, नरेश मोदगिल, गोल्डी, नरेन्द्र काला, मंडल के समस्त सदस्य व शहर के कई गणमान्य भी पहुंचे। इस मौके पर अन्य कई महिलाएं भी मौजूद थीं।