- Hindi News
- National
- Patiala News Suspects Sprayed On Cctv Outside The House Of Mahant Ravi Kant Chairman Of Hindu Welfare Board Punjab
हिंदू वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन महंत रवि कांत के घर के बाहर लगे सीसीटीवी पर संदिग्धाें ने किया स्प्रे
हिंदू वेल्फेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन महंत रवि कांत के घर के बाहर हाेली के दिन संदिग्ध व्यक्तियाें द्वारा घर के बाहर से सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया गया जिसकी जानकारी मिलने के बाद महंत रविकांत ने पुलिस अधिकारियाें काे संदिग्ध व्यक्तियाें की हकरत की जानकारी देने के अलावा अाराेपी की वीडियाें तक वायरल की अाैर पुलिस से जांच करके अाराेपियाें काे पकड़ने की मांग की। उन्हाेने कहा कि पिछले कुछ समय से हिंदू नेताओं पर हो रहे हमलों को रोका जा सकता था। परन्तु कई जगह खुफिया तंत्र की नाकामी और कई मामलों में खुफिया तंत्र के इनपुट के बाद स्थानीय पुलिस की लापरवाही से प्रदेश में देशविरोधी तत्वों के हौंसले बुलंद हैं। महंत ने कहा कि उन्हाेने सुरक्षा के चलते अपने घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं लेकिन हाेली के दिन दोपहर के समय किसी व्यक्ति ने उनके सीसीटीवी कैमरे पर पेंट स्प्रे कर दिया, जिससे कैमरे ने काम करना बंद कर दिया। कुछ दिन पहले भी किसी ने रात के समय भी इस कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया था। संदिग्धाें द्वारा की गई स्प्रे पेंट वाली घटना कैमरे में रिकार्ड हो गई है जिसके बाद उन्हाेने पूरे मामले की जानकारी डीजीपी दिनकर गुप्ता, आईजी पटियाला रेंज, एस एस पी, डीएसपी समेत अधिकारियों को घटना के तुरंत बाद दे दी थी।