- Hindi News
- National
- Patiala News Tat Pass Bed Unemployed Teacher Will Besiege Cm House On 11
टैट पास बीएड बेरोजगार अध्यापक 11 को सीएम हाउस का करेंगे घेराव
पटियाला|बीएड टैंट के पास बेरोजगार अध्यापकों ने भी पंजाब सरकार खिलाफ आर-पार के संघर्ष का ऐलान कर दिया है। बारादरी गार्डन में टैट के पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन की सूबा समिति मीटिंग दौरान प्रधान सुखविन्दर ने 11 मार्च को मोती महल के घेराव की तैयारियों संबंधी चर्चा की। उन्होंने कहा कि टैट के पास बेरोजगार बीएड अध्यापकों को शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला के शहर संगरूर में पक्का धरना लगाए 6 महीने हो गए हैं। मीटिंग दौरान उपस्थित सूबा समिति मैंबर नवजीवन बरनाला, रणबीर , संदीप गिल, युद्धजीत बठिंडा, कुलवंत लोंगोवाल ने बताया कि 2 साल से पंजाब सरकार खिलाफ संघर्ष कर रहे, बेरोजगार बीएड अध्यापक 6 बार संगरूर में सरकार लाठीचार्ज का शिकार हो चुके हैं। जिक्रयोग्य है कि यूनियन ने 11 मार्च को मुख्य मंत्री के जन्मदिन के मौके पर पटियाला में मोती महल के घेराव का ऐलान किया है।