- Hindi News
- National
- Patiala News The Body Of The Family39s Bus Stand Chowk Kept The Body Open For 6 And A Half Hours Due To The Case Of Murder On The Girl And Family Jam
परिवार का बस स्टैंड चौक में शव रख सवा 6 घंटे धरना लड़की व परिजनों पर हत्या का केस होने पर खोला जाम
झिल रोड पर दीपनगर में 27 फरवरी को प्रेमिका के साथ भागे 24 साल के मनप्रीत की लाश 9 दिन बाद भाखड़ा नहर से मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने रविवार को बस स्टैंड चौक में लाश रख देर रात तक प्रदर्शन किया। परिजनों की मांग थी कि उनके बेटे का कत्ल हुअा है, इसलिए उसकी नाबालिग प्रेमिका व उसके घरवालों पर पर्चा दर्ज किया जाए। करीब सवा 6 घंटे चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने देर रात 9 बजे केस दर्ज किया तो परिजन धरने से उठे। बता दें कि 27 फरवरी को मनप्रीत नाबालिग प्रेमिका के साथ घनौर की तरफ गया। वहां दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। एक राहगीर ने लड़की को बचा लिया, पर मनप्रीत बह गया था। उसकी लाश घनौर के जनसुई हेड से मिली। रविवार को घनौर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा डेडबॉडी वारिसों को सौंपी। परिव सगे संबंधियों के साथ डेडबॉडी लेकर बस स्टैंड चौक पहुंच गए अौर इंसाफ की मांग करने लगे। मृतक मनप्रीत सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी में बीटेक सिविल का स्टूडेंट था। उसके पड़ोस में रहने वाली नाबालिग युवती के संग संबंध थे। दोनों गांव बघौरा के पास नहर में कूद गए। इस दौरान नहर के पास से बाइक से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इन्हें नहर में छलांग लगाते हुए देख लिया। उसने खुद नहर में छलांग लगाकर युवती को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन युवक मनप्रीत पानी में बह गया। युवती को तुरंत बचाकर अस्पातल में दाखिल करवाया गया। इधर, मनप्रीत के परिजन उस दिन से ही अपने बेटे को तलाश रहे थे, लेकिन शुक्रवार शाम 5 बजे लाश नहर से ही मिल गई। इसके बाद परिवार ने धरना देकर लड़की के परिजनों पर केस दर्ज करवाया।
पिता बोले-पहले ही लड़की के परिवार पर कार्रवाई होती तो आज बेटे की लाश रख प्रदर्शन न करना पड़ता
मृतक के पिता जगसीर सिंह ने बताया कि 27 फरवरी काे बेटा बाइक लेकर घर से गया था। इसके बाद स्कूल से प्रेमिका को साथ लिया। मनप्रीत ने अपना बाइक अपने दाेस्त काे दिया अाैर उसका बाइक लेकर लड़की के साथ चला गया। उसी दिन सूचना मिली कि मनप्रीत नहर में डूब गया है। उन्हाेंने कहा कि एक दिन पहले उनके बेटे के साथ मारपीट की गई थी, पर उसने डर के मारे नहीं बताया था। पिता का अारोप है कि बेटे काे फाेन कर 27 फरवरी को बुलाया गया था। शक है कि मनप्रीत का युवती व उसके परिवार ने मिलकर कत्ल किया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि इंसाफ के लिए संबंधित त्रिपड़ी थाना व डीएसपी सिटी टू काे शिकायत देने के अलावा मुख्यमंत्री तक लिखती शिकायतें भेजी, लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली। अगर अारोपी युवती के परिवार के खिलाफ पहले ही कानूनी कार्रवाई की गई होती तो अाज उन्हें अपने बेटे की लाश सड़क पर रखकर प्रदर्शन न करना पड़ता। प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक अाराेपियाें पर कार्रवाई नहीं हाे जाती। वह अपने बेटे की मृतक देह का संस्कार नहीं करेंगे। आखिर देर रात 9 बजे पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया।
दोपहर पौने 3 से लेकर रात 9 बजे तक रोड जाम कर बैठे रहे परिजन
मनप्रीत
बस स्टैंड चौक में बीच सड़क पर डेड बाॅडी रखकर प्रदर्शन करता मृतक मनप्रीत का परिवार। भास्कर
सड़क पर लेटे मृतक के पिता और धरने पर बैठे परिजनों को समझाते हुए डीएसपी घनाैर मनप्रीत सिंह। भास्कर
परिवार नहीं माना तो लौट गए डीएसपी सिटी-टू
परिजनों को मनाने पहले थाना लाहौरी गेट इंचार्ज, फिर घनौर थाना इंचार्ज अाए अौर मेडिकल रिपोर्ट अाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया, पर परिवार नहीं माना। शाम 4 बजकर 25 मिनट पर डीएसपी सिटी टू सौरभ जिंदल अाए। उन्होंने धरना उठाने को कहा तो मृतक युवक के पिता ने कहा कि उनका पूरा परिवार उजड़ गया है तो अाप धरना हटाने को कह रहे हैं। जब मैं इंसाफ की गुहार लगाने अाया था तब अापने लाचारी दिखाते हुए कहा था कि कुछ नहीं कर सकतां। अगर तब एक्शन ले लेते तो अाज यह दिन न अाता। इस पर वे लौट गए। देर शाम डीएसपी घनौर मनप्रीत अाए अौर कार्रवाई का भरोसा दिया। परिजनों ने डबल रोड के एक हिस्से को खाली कर दूसरी तरफ लाश रख धरना जारी रखा। देर रात केस दर्ज हुआ।
आरोपियों पर 302 का केस दर्ज किया : एसएचओ घनौर
थाना घनौर के एसएचओ गुरमीत सिंहने कहा कि मृतक के परिवार के बयानों पर आरोपी लड़की और उसके परिजनों पर 302 का केस दर्ज कर लिया है। काॅल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। युवती ने माना है कि वे नहर में सुसाइड करने अाए थे। नहर में कूदने से पहले चूहाें काे मारने की दवा खाई थी। फिर नहर में कूदे। उसे किसी राहगीर ने बचा लिया। जिसने युवती काे बचा कर अस्पताल में पहुंचाया था, उसके भी बयान दर्ज किए गए हैं।