- Hindi News
- National
- Patiala News The Class Fourth Employees Union Gave A Demand Letter To The District Administration
द क्लास फोर्थ इंप्लाइज यूनियन ने जिला प्रशासन काे दिया मांग पत्र
पटियाला | सरकारी और अर्ध सरकारी अदारों में अधिक डेलीवेज, कांट्रैक्ट, आउट सोर्स, सिक्योरिटी गार्ड और पार्ट टाइम कर्मी पिछले 10-15 सालों से लगातार काम कर रहे हैं। पिछली सरकार ने इन कर्मियों की सेवाओं जिन्होंने तीन सालों का समय पूरे कर लिया है, उन्हें रेगुलर करने काे मंजूरी 24 दिसंबर 2016 दी थी। लेकिन अभी तक पक्का नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की बेरुखी से गुस्साए मुलाजिम 17 अप्रैल को पंजाब मंडी बोर्ड, 22 अप्रैल को जंगलात और 20 मई को पंजाब स्टेट सिविल सप्लाई निगम (पनसप) के मुख्य दफ्तरों आगे धरने देकर रैलियां करेंगे। अगले पड़ाव में पशु पालन, शिक्षा विभाग (स्कूल और काॅलेज) सिंचाई, जल सप्लाई और सेनिटेशन, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, माल विभाग, खुराक और सप्लाई, सेहत, मेडिकल खोज और शिक्षा विभाग के मुख्य दफ्तरों में रैलियां करेंगे।