पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News The Family Went To The Wedding Took The Bike Jewelry And Cash

शादी में गया था परिवार, चाेर बाइक, गहने और कैश ले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार सायं ऋषि कालाेनी में रिश्तेदारों के घर शादी समारोह में गए परिवार के घर चोरी हो गई। बाइक सवार तीन चाेराें ने करीब 53 मिनट में चाेरी की वारदात काे अंजाम दिया अाैर घर से साेने के गहने व नकदी के अलावा दाे गैस सिलेंडर, एलईडी व बाइक चोरी कर ली। चोरी की घटना साथ लगीती दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई। इसके मुताबिक चाेराें ने तीन चक्कर लगाए अाैर सामान लेकर फरार हाे गए। चाेराें की भनक पड़ोस के रहने वाले परिवार काे लग गई, जिन्हाेंने मकान मालिक काे देर रात फाेन करके जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे पीड़ित परिवार ने थाना अर्बन एस्टेट पुलिस काे शिकायत दर्ज करवाई है।

मकान मालिक संदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह अपनी मां प|ी अाैर बच्ची संग नालागढ़ में रिश्तेदार की शादी समाराेह में शामिल हाेने के लिए गए थे। देर रात पड़ोसी का फाेन अाया कि घर में चोरी हो गई है। घर पहुंचकर देखा तो चाेर उनके घर से दाे गैस सिलेंडर, एक एलईडी, साेने के गहने घर में रखी 70-75 हजार रुपए के अलावा उनके घर के अंदर खडा बाइक भी चुरा कर साथ ले गए। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...