पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News The Flag Of The Flag Was Removed From Baba Balak Nath Temple

बाबा बालक नाथ मंदिर से निकाली झंडे की फेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर बाबा दीप सिंह नगर में रविवार को बाबा के झंडे की फेरी निकाली गई। इस दौरान बाबा दीप सिंह नगर, गोबिंद बाग, कोहिनूर इनक्लेव, गुरु नानक नगर, अर्बन एस्टेट समेत कई इलाकों में बाबा के श्रद्धालुअों ने झंडे की फेरी को अपने घर बुलाया अौर भजन कीर्तन किया। बाबा बालक मंदिर के प्रबंधक संजीव राणा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बाबा जी का सालाना भंडारा 29 मार्च दिन रविवार को बाबा दीप सिंह नगर इलाके में स्थित बाबा के मंदिर में अायोजित किया जा रहा है। भंडारे से पहले परंपरा के मुताबिक बाबा के झंडे की फेरी शहर में िनकाली जाती है।10 मार्च को बाबा जी के मंदिर से सैंकड़ों श्रद्धालु कई बसों में हिमाचल प्रदेश स्थित दयोट सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में जाएंगे। झंडे की फेरी के दौरान बाबा के श्रद्धालु अपने घर में भजन कीर्तन करते हैं। यहां रीना राणा, श्याम लाल, गौतम, रजिंदर कुमार, ललित शर्मा, मनीश राणा, महेश राणा, कश्मीरी लाल, हरनेक महल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...