- Hindi News
- National
- Patiala News The Girl Who Went To Saheli39s Wedding Did Not Return Home Case Filed
सहेली की शादी में गई युवती नहीं लौटी घर, मामला दर्ज
पटियाला|7 मार्च की दोपहर एक 21 साल की युवती घर से सहेली की शादी में जाने की बात कहकर गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिजनाें ने उसकी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने सदर नाभा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि शक है कि अनजान व्यक्तियों ने उसकी बहन को गैरकानूनी ढंग से अपनी हिरासत में रखा है। शिकायत पर पुलिस ने अनजान व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।