पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nabha News The Right Environment For Investment In The District Kumar Amit

निवेश के लिए ज़िले में सही माहौल: कुमार अमित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला | पंजाब सरकार ने सूबे के उद्यमियों के लिए निवेश समर्थक माहौल बनाया है। वहीं जिले में निवेश के लिए अच्छा माहाैल प्रदान किया है। जिससे नये उद्यमियाें को अपने उद्योग लगाने के लिए किसी भी किस्म की कोई दिक्कत न पेश आए। यह बात डीसी कुमार अमित ने कही। डीसी मेसर्स गजराज टेक्स्टाइल्स समाना और जीएसएआई इंडस्ट्री के मालिकों और नुमाइंदाें के साथ इनवेस्ट पंजाब के बिजनेस फर्स्ट पोर्टल पर एक मीटिंग कर रहे थे। डीसी ने बताया कि इनवेस्ट पंजाब पोर्टल संबंधी उद्यमियों के साथ लगातार मीटिंग कर उनको पेश अा रही मुश्किलाें का फीडबैक लेते रहते हैं। कुमार अमित ने गजराज टेक्स्टाइल्स इंडस्ट्री का उद्योग विभाग के पास अटका मामला हल कराया। कंपनी ने इसकी सराहना की।
खबरें और भी हैं...