पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News The Work Of Beautifying Virasati Rajindara Article At A Cost Of 54 Crores Started

विरासती राजिंदरा लेख को 5.4 करोड़ की लागत से सुंदर बनाने का काम शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विरासती राजिंदरा लेख की ब्यूटीफिकेशन का काम शनिवार को शुरू हो गया। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस लेख के पुराने डिजाइन से कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही है और न ही लेख के आकार को छोटा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से राजिंदरा लेख को सुंदर बनाने का काम आगामी छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार की जा रही राजिंदरा लेख की गहराई को भी कम या ज्यादा नहीं किया जाना है और इसमें रजवाहे के जरिए पानी आने की सुविधा पहले ही दुरुस्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि लेख का कुल रकबा करीब 10.53 एकड़ है। लेख के चारों ओर के किनारों को पक्का करने के लिए पत्थर लगाए जाएंगे। पानी का स्तर पहले से तय कर लिया गया है और लेख के जलस्तर से महज दो फुट की ऊंचाई तक ही पत्थरों को अस्थाई दीवार तैयार की जाएगी। लेख के चारों और सैर हेतु एक ट्रैक तैयार किया जाएगा। इसी ट्रैक में रंगीन लाइनिंग कर साइकलिंग करने की सुविधा भी शहरवासियों को दी जाएगी। लेख के चारों ओर करीब चार फुट ऊंची दीवार बनेगी। लेख में फव्वारे और रंगीन लाइटिंग की व्यवस्था होगी। चारों और बनने वाले ट्रैक पर हैरिटेज स्ट्रीट लाइटिंग की सुविधा होगी। सरकारी रिकार्ड अनुसार राजिंदरा लेख को सुंदर बनाने के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये से सिविल कार्य, 32 लाख रुपये से लैंड स्केपिंग, 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से फव्वारे व लाइटिंग की जाएगी। इसके अलावा लेख के चारों और ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाएगा।

डीसी अमित कुमार कर चुके है लेख का दौरा

उधर डीसी कुमार अमित खुद राजिंदरा लेक का दौरा करने के बाद भाखड़ा नहर से लेक तक आने वाले पानी की जांच कर चुके हैं। प्राचीन समय में जिस प्रकार लेक के जलस्तर को एक तय स्तर पर रखा जाता था, उसी तर्ज पर लेक के जलस्तर को एक तय स्तर पर ही रखा जाएगा। जैसे ही लेक का जलस्तर नीचे जाएगा, नहरी पानी की पाइप लाइन का गेट लेक के लिए खोल दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...