पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Time Gap Of Senior Assistant Superintendent Grade 2 Reduced From 7 To 5 Years

सीनियर सहायक सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 का टाइम गैप 7 से कम करके 5 साल किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला | पीएसपीसीएल के सीनियर सहायक सुपरिंटेंडेंट ग्रेड 2 का टाइम गैप 7 साल से घटाकर 5 साल करने काे मंजूरी देते हुए केस बीओडी में लगाने की मंजूरी दे दी है। वीरवार काे पंजाब राज्य बिजली कॉरपोरेशन हेड आफिस की जॉइंट एक्शन कमेटी के नुमाइंदों के साथ मीटिंग की गई। इसमें प्रशासन ने सीएमडी इंजी. बलदेव सिंह, डायरेक्टर आरपी पांडव, बलविंदर सिंह गुरम, अशोक कुमार और हेड आॅफिस जाइंट एक्शन कमेटी में अवतार सिंह कैंथ, अमित कुमार, अमरनाथ प्राशर, हरबंस सिंह, अरुण कुमार, कंवलजीत सिंह, कंचन कुमार, बलवीर सिंह, मनदीप कौर, सुरिंदर कौर, जगजीत सिंह, जसविंदर सिंह, हाकम सिंह, सुरिंदर सिंह आदि उपस्थित हुए। मीटिंग दौरान सीएमडी ने सीनियर सहायक सुपरिंटेंडेंट ग्रेड 2 का टाइम गैप 7 साल से घटाकर 5 साल करने काे मंजूरी देते केस बीओडी में लगाने की मंजूरी दी। मुख्य दफ्तर में एसी लगाने संबंधित आरपी पांडव के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई। जो एक महीने के अंदर रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार और पूरी बिल्डिंग में एसी लगाए जाएंगे। दर्जा चार कर्मचारियों की सीधी भर्ती संबंधी और तरक्की संबंधी कारपोरेशन स्वीकृति दी।
खबरें और भी हैं...