पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News To Solve The Problem Of Standing Rainy Water The Senior Deputy Mayor Made An Estimate By Calling The Officers On The Road

बरसाती पानी खड़ा होने की समस्या को हल करने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर ने अफसरों को सड़क पर बुलाकर ही बनवाया एस्टीमेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कहते हैं जब कुछ करने की मंशा हो तो कहीं भी कुछ भी किया जा सकता है। इसका उदाहरण सोमवार को उस समय देखने को मिला जब शहर की सबसे पॉश 22 नंबर फाटक मार्केट एसोसिएशन अपने यहां बरसाती पानी की निकासी न होने की शिकायत लेकर सीनियर डिप्टी मेयर योगिंदर सिंह योगी के पास पहुंची।

योगी अॉफिस में शिकायत की कापी लेकर रखने की बजाय तुरंत उठकर दुकानदारों के साथ मार्केट में पहुंच गए। यहां उन्होंने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी अौर बीएंडअार के अफसरों को बुलाया अौर उनसे मौके पर ही इस समस्या को दूर करने के काम का एस्टीमेट तैयार करवा मंजूरी के लिए सरकार को भेजा। योगी ने कहा कि पिछले दो दिनों से हो रही बरसात के चलते यहां सैकड़ों दुकानदारों का बिजनेस खराब हो रहा था। सड़क पर पानी जमा होने के कारण यहां ग्राहक नहीं अाता। ये दुकानदार लंबे समय से इस समस्या को लेकर परेशान थे। उन्होंने दुकानदारों से वायदा किया कि इस काम को जल्द से जल्द मुकम्मल करवाया जाएगा। यहां मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सोहन लाल गर्ग के नेतृत्व में एसडीअो पवन कुमार गर्ग अौर जेई प्रदीप कुमार गोयल ने कहा कि सड़क पर पानी की निकासी की समस्या को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ वार्ड 53 के कौंसलर गुरविंदर कौर कालेका, मंजीव सिंह कालेका, हरचरण सिंह, गुरमीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह कोहली, मनप्रीत सिंह, हैरी मौजी, जगजीत सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...