पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Today Sun Will Enter Pisces Time Will Be Good For 5 Zodiac Signs

आज सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश 5 राशियों के लिए समय रहेगा शुभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आज शनिवार 14 मार्च को सूर्य राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य 13 फरवरी से कुंभ में थे। सूर्य के मीन राशि में आने से खरमास मास शुरू हो जाएगा जो अब आगे 13 अप्रैल तक रहेगा। हिंदू यूनिवर्सिटी बनारस से ज्योतिष में पीएचडी करने वाले ज्योतिषाचार्य पं. डॉ. शिव भारद्वाज के अनुसार सूर्य जब बृहस्पति की राशि मीन या धनु में प्रवेश करता है, तब खरमास शुरू हो जाता है। इस माह में सभी तरह के मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर सीधा असर पड़ेगा।

मीन राशि का सूर्य वृष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और हर काम में सफलता हासिल करेंगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

ग्रहों की चाल से बचने के लिए जातकों को यह करना चाहिए

डॉ. शिव भारद्वाज के मुताबिक इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए और दान-पुण्य करना चाहिए। अपने इष्टदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए। सूर्य को जल चढ़ाकर ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। आप अपनी राशि के मुताबिक मीन संक्रांति पर इन चीजों का दान कर सकते हैं-

मेष- इन लोगों को तिल का दान करना चाहिए। अब गर्मी के दिनों में मच्छर बढ़ेंगे, ऐसे में किसी गरीब को मच्छर जाली का दान करें।

वृष- इस राशि के लोग वस्त्रों का और अनाज का दान कर सकते हैं।

मिथन- इस के लोग जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग का दान करें। गोशाला में घास दान करें।

कर्क- इस राशि के लोग फलों का और शहद का दान कर सकते हैं।

सिंह- राशि सिंह के लोगों के लिए गुड़ और चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या- मीन संक्रांति पर गरीबों बच्चों को शिक्षा से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए।

तुला- ये लोग दूध का दान कर सकते हैं। चावल का दान किसी मंदिर में करें।

वृश्चिक- दूध, दही से बनी चीजें गरीब बच्चों को खिलाएं।

धनु- इस राशि के लोग गौशाला में घास और धन का दान करें। हल्दी का भी दान करें।

मकर- ये लोग किसी गरीब व्यक्ति को उड़द की दाल और सरसों के तेल का दान करें।

कुंभ- इस राशि वाले लोग काले तिल और तेल का दान किसी मंदिर में करें।

मीन- ये लोग संक्रांति पर चने की दाल, हल्दी का दान कर सकते हैं।

4 राशियों के लिए ठीक नहीं रहेगा सूर्य

मेष, सिंह, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए सूर्य की स्थिति परेशानियां बढ़ा सकती हैं। किसी भी काम में कड़ी मेहनत करना होगी, लेकिन आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। मानसिक तनाव रहेगा, इससे एकाग्रता नहीं बन पाएगी।

3 राशियों के लिए सामान्य रहेगा समय

तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए मीन राशि का सूर्य सामान्य फल देने वाला रहेगा। सूर्य की वजह से कोई बड़ा परिवर्तन इन लोगों के जीवन में नहीं होगा। जितना काम करेंगे, उतना लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लापरवाही न करें, वरना हानि हो सकती है।

खबरें और भी हैं...