पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samana News Traffic Jam Due To Shortening Of Cut On Jakhal Road And National Road Narwana Road

जाखल रोड और राष्ट्रीय मार्ग नरवाना रोड पर कट छोटा करने से हो रहा ट्रैफिक जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी बसें नहीं मानती ट्रैफिक नियम

पातड़ां | पंजाब सरकार की सरकारी बसें ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करती। ज्यादा तर बसों की पीछे की लाइटें नहीं हैं। ड्राइवर भी जहां मर्जी आए वहां बस खड़ी कर देते हैं। इस बारे में ट्रैफिक पुलिस पातड़ा के इंचार्ज अंग्रेज सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि बिना लाइटों के चलने वाली बसों का चालान किए जाएंगे।

पातड़ां | जाखल रोड और राष्ट्रीय मार्ग नरवाना रोड को जोड़ते भगत सिंह चौक में दोनों रास्ते को बंद करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौक पर हिसार बुडलाडा जाने वाले वाहनों के लिए कोई संकेत बोर्ड न लगने से लोगों को अपनी मंजिल पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। भगत सिंह चौक में कट को प्रशासन की तरफ से बंद करने पर शहर निवासियों की मांग पर 14 फुट का कट छोड़कर बाकी कट को पूर्ण तौर पर बंद कर दिया है। इससे ट्रैफिक की समस्या गंभीर हो गई है। शहर निवासियों की ओर से श्मशानघाट, बाबा सोटे वाले डेरे और स्कूल जाने वाले बच्चों को आने जाने के लिए कट छोटा कर दिया है लेकिन ट्रैफिक के बढ़ जाने से यह समस्या ओर भी गंभीर रूप धारण कर गई। लोगों का कहना है कि इस काट को पूर्ण तौर पर खोला जाए जा फिर बंद किया जाए। लोगों का यह भी कहना है कि कट के बंद होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर रास्ता तह करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की कि इस का स्थाई हल ढूंढा जाए जा फिर ओवर ब्रिज बनाए जाए। एसडीएम पातड़ां डॉ. पालिका अरोड़ा के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि इस कट को बिल्कुल ही बंद किया जाएेगा और पैदल आने जाने वालों के लिए ही रास्ता छोड़ा जाएगा। अगर शहर निवासी इस समस्या के लिए कोई अपने सुझाव दे सकते हैं तो वह दफ्तर आकर अपने सुझाव दे सकते हैं।

भगत िसंह चाैक के पास कट बंद करने से लगा जाम।
खबरें और भी हैं...