पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैफिक मार्शल ने सेशन जज की कार रोक निकाली चाबी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब टी प्वाइंट पर मंगलवार को एक ट्रैफिक मार्शल ने एक कार रोक कर उसकी चाबी निकाल ली। असल में उक्त कार ने रेड लाइट जंप की, इस पर ट्रैफिक मार्शल ने अागे अाकर न सिर्फ कार को रोका, बल्कि उसकी चाबी निकाल ली। कार सवार ने मार्शल को पूछा कि वो सिविल कपड़ों में कौन हैं जो उनकी कार रोक रहे हैं, इस पर ट्रैफिक मार्शल ने तुरंत कार की चाबी निकाल ली। बाद में पता चला कि कार चालक जज हैं जो अपने परिवार के साथ होली उत्सव में शामिल होने के लिए कहीं जा रहे थे। ट्रैफिक अधिकारयाें ने मार्शल काे जहां फटकार लगाई, वहीं उन्हें ग्रुप से भी निकाल दिया। उधर, ट्रैफिक पुलिस का काेई भी अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बाेलने काे तैयार नही है। जानकारों के मुताबिक ट्रैफिक मार्शल के पास किसी भी व्हीकल को रोक कर उसकी चाबी निकालने का अधिकार नहीं होता है, वो सिर्फ ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को अवेयर कर सकते हैं या ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने में मदद कर सकते हैं। एसपी ट्रैफिक पलविंदर सिंह चीमा से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने एेसे किसी मामले से अनभिज्ञता जाहिर की।

खबरें और भी हैं...