पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samana News Tree Collapsed On Samana39s Family39s Car In Australia Couple And Nephew Died

ऑस्ट्रेलिया में घूमने गए समाना के परिवार की कार पर गिरा पेड़, दंपति और भतीजे की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया में घूमने जा रहे एक परिवार की कार के सामने पेड़ गिर गया इससे दंपति और उनके भतीजे की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई।

गांव वालों की मांग है मृतक के शव को भारत सरकार जल्द मंगवाए ताकि उनका अंतिम संस्कार हो सके। गांव नमादा का सरवनजीत सिंह ग्रेवाल 13 साल पहले पढ़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे और उनको नागरिकता भी मिल गई थी। सरवनजीत अपने भतीजे इसप्रीत सिंह और भाभी गुरमीत कौर को ऑस्ट्रेलिया बुलाया था। मेलबोर्न के पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने के लिए सरवनजीत सिंह ग्रेवाल उनकी प|ी अमनदीप कौर और इसप्रीत सिंह और गुरमीत कौर घूमने गए थे। सभी लोग वापस लाैट रहे थे तो उनकी कार पर एक पेड़ गिर गया, जिसमें सरवनजीत, अमनदीप कौर और इसप्रीत सिंह की मौत हो गई। वहीं गुरप्रीत कौर गंभीर जख्मी हो गई और 5 साल का बच्चा शहद प्रीत सिंह ठीक है उसको इलाज के लिए मेलबर्न में दाखिल करवाया गया। मृतक के भाई चमकौर सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना से पूरे गांव में शोक है।

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मारे गए मृतकों की फाइल फोटो।
खबरें और भी हैं...