विद्यार्थियों की मदद को सरबत का भला ट्रस्ट ने दिया चेक
पटियाला | सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने पंजाबी यूनिवर्सिटी को ओबराय स्कॉलरशिप का चेक भेंट किया। एक लाख दो हजार सात सौ सत्तानवें रुपए चेक इन्द्रजीत कौर गिल ने वाइस चांसलर डॉ. बीएस घुम्मन को सौंपा। डॉ. घुम्मन ने ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एसपीएस ओबराय का विशेष रूप में धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मदद के लिए ट्रस्ट की तरफ से चलाई जा रही स्कीमें जरूरतमंदों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रही हैं। इस स्कीम के नोडल अफसर डॉ. प्रभलीन सिंह ने कहा कि इस स्कॉलरशिप की मदद के साथ गरीब बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी करके अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।