पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Two Warden Arrested For Delivering Mobile To Jail Two Days Remand Of 5 Including Gangster Nita

जेल में मोबाइल पहुंचाते पकड़े गए दो वार्डन, गैंगस्टर नीटा समेत 5 का दो दिन का रिमांड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपी सीआईए स्टाफ पुलिस ले गई पटियाला

गैंगस्टर नीटा व टाइगर को अदालत पेश कर ले जाती पुलिस।

नाभा | नाभा की नई जेल में पिछले दिनों कैदियों को दो मोबाइल पहुंचाते पकड़े गए 2018 बैच के जेल वार्डन वरिंदर कुमार व तरनदीप सिंह से बड़े खुलासे हुए हैं। दोनों वार्डन ने 27 दिसंबर 2016 को मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल ब्रेक कर साथियों संग फरार हुए गैंगस्टर कुलप्रीत सिंह नीटा देओल और उसके साथी गुरविंदर सिंह टाइगर तक मोबाइल पहुंचाया था। दोबारा दो मोबाइल जेल में सप्लाई करते धरे गए थे। दोनों आरोपी वार्डन ने जांच में मुकंद सिंह कैदी का नाम उगला था। जांच की तो गैंगस्टर नीटा देओल और टाइगर का नाम सामने आया। उन दोनों को भी वारंट पर जेल से बाहर लाकर पांचों को सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

नीटा दरअसल कुलप्रीत नीटा देओल विक्की गोंडर गैंग में शामिल कुख्यात गैंगस्टर है। इस पर कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। वो विक्की गोंडर और आतंकियों समेत मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल ब्रेक कर नवंबर 2016 को फरार होकर इंदौर में एक किराये के मकान में साथी और लुधियाना बैंक डकैती में वांटेड गैंगस्टर सुनील कालड़ा के साथ नाम और भेस बदलकर रह रहा था, जिसे एसआईटी ने 18 जनवरी 2017 को पकड़ा था। डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद के मुताबिक दोनों जेल वार्डन से पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने एक मोबाइल गैंगस्टर नीटा देओल और टाइगर को भी सप्लाई किया, जिसमे कैदी मुकंद सिंह की भी मिलीभगत सामने आई थी। अब आरोपी सीआईए स्टाफ पुलिस पटियाला ले गई है।
खबरें और भी हैं...