पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Unemployed Ett Tate Pass Teachers End Their Sit In Strike In Patiala

बेरोजगार ईटीटी टेट पास टीचर्स का पटियाला में चल रहा धरना खत्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर में पक्का मोर्चा जारी रखेंगे अध्यापक

पटियाला | रोजगार की मांग कर रहे बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों की मीटिंग पंजाब भवन में सुरेश कुमार से हुई। उन्हाेंने भराेसा जताया कि 16 मार्च को सीएम बड़ा ऐलान करेंगे। अब बेरोजगार अध्यापकों ने पटियाला की जगह पक्का मोर्चा संगरूर में जारी रखने का फ़ैसला किया है। शुक्रवार को टीचरों की जिला प्रशासन के साथ मीटिंग हुई। प्रशासन ने भरोसा दिया की जल्द पर्चा कैंसिल करा दिया जाएगा। सूबा प्रधान दीपक कम्बोज ने कहा कि यदि 16 मार्च को पंजाब सरकार ने ईटीटी अध्यापकों की 12000 खाली पोस्टों की भर्ती का फैसला न लिया तो बेरोजगार अध्यापक मोती महल का घेराव करेंगे। जिम्मेदारी सरकार व पटियाला प्रशासन की होगी। 14 मार्च को मोती महल के घेराव का ऐलान मुल्तवी कर दिया। डेमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट के विक्रम देव सिंह, मनी, गुरजंट पटियाला, गुरविन्दर मानसा, सुखचैन पटियाला, रविन्द्र अबोहर, राजवीर कौर मुक्तसर, सोनी पटियाला, जीत मानसा मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...