पातड़ां में आप में शामिल होने वाले वालंटियर्स सम्मानित
पातड़ां | आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका शुतराणा के वालंटियरों की मीटिंग स्थानिक महाराजा पैलेस में हुई। इसमें हलका नेहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, महल कलां के विधायक कुलवंत पंडोरी, संगठन सहायक इंचार्ज गगनदीप सिंह चड्ढा, कल्चरल विंग के प्रधान और प्रसिद्ध गीतकार वचन बेदिल और व्यापार मंडल पंजाब की प्रधान नीना मित्तल ने विशेष तौर पर शिरकत की। पार्टी छोड़ चुके यूथ आगू कुलदीप सिंह थिंद ने घर वापसी करने के साथ-साथ यूथ कांग्रेसी नेता सोनू गर्ग की तरफ से कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। यहां जिला प्रधान चेतन सिंह जोडा माजरा, इंदरपाल सिंह संगरूर, गुरदेव सिंह फग्गूवाला, बलजिंदर सिंह बागपुर, हलका इंचार्ज दविंदर सिंह, कुलवंत बाजीगर और मदन लाल कैशियर आदि उपस्थित थे।