पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Water Supply And Sanitation Workers Union Protested Against Demands

जल सप्लाई व सेनिटेशन वर्कर यूनियन ने मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जल सप्लाई व सेनिटेशन वर्कर यूनियन की ओर से वाटर सप्लाई मुख्य ऑफिस में बारिश के दौरान भी धरना प्रदर्शन मुलाजिमों द्वारा जारी रखा गया जहां उन्होंने विभाग प्रति राेष में नारेबाजी की वहीं पंजाब सरकार के खिलाफ भी नारे लगाते हुए अपनी मांगों को पूरी करने की मांग की।

सूबा प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि लंबे समय से जल सप्लाई विभाग में इनलिस्ट मैंट और आउटसोर्सिंग के जरिए वर्कर काम करते आ रहे हैं जबके वह बहुत ही कम सैलरी में अलग-अलग पोस्ट का काम कर रहे हैं लेकिन कर्मचारियों को विभाग में लाकर पक्के करने संबंधी मांगों को लेकर बाहर लोग प्रदर्शन करते आ रहे हैं क्योंकि पंजाब सरकार और जल सप्लाई मैनेजमेंट की ओर से मुलाजिमों को पक्का करने संबंधी झूठे लारे तो कई दफा दिए गए लेकिन उन्हें पक्का नहीं किया गया जबकि उसकी बजाय पंचायती करण की आड़ में निजी करण करके वर्करों के रोजगार छीनने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों की ओर से मीटिंग में आनाकानी की नीति अपनाई जा रही है और मुलाजिमों की ओर से मांगों प्रति दिए गए मांग पत्र भी कचरे के डिब्बे में फेंके जा रहे हैं जिसके चलते यह धरना प्रदर्शन शुरू किया गया और चेतावनी दी गई कि जब तक वर्करों को पक्का नहीं किया जाएगा तब तक लगातार धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके दविंदर सिंह ,प्रताप सिंह, मनदीप सिंह, राम सिंह, रमेश कुमार, जसवीर सिंह, पवित्र सिंह, पलविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, हरपाल सिंह, छोटा सिंह, प्रदीप सिंह, सतपाल, गुरदर्शन सिंह, धर्मेंद्र सिंह के अलावा अन्य वर्कर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...