- Hindi News
- National
- Nabha News Wheat Grains Will Be Weakened Due To Laying Of Crops Delays In Extraction Of Potatoes
फसल बिछने से गेहूं का दाना होगा कमजाेर, अालू की निकासी में भी देरी
भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण इलाकेे के कई गांवाें में खेतों में गेहूं की फसल का काफी नुकसान हाे रहा है। बुधवार सुबह अाैर वीरवार की रात काे बारिश के बाद खेत में फसल बिछ गई है। इससे गेहूं के दानों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश लगातार किसानाें के माथे पर परेशानी की लकीरें बढ़ा रही है। माैसम विभाग ने ने अाने वाले दिनाें में भी बारिश होने का अनुमान लगाया है। क्रांतिकारी किसान यूनियन ब्लाक प्रधान हरविंदर सिंह अगेता, जगतार सिंह नरमाना, नरिंदर बनेरा, महिंदर सिंह नरमाना, तरलोक सिंह बनेरा, कुलविंदर सिंह सराजपुर, अजायब सिंह अगेता, परगट सिंह,केसर सिंह, जसमेल सिंह और कुलदीप सिंह मुताबिक ने बताया लगातार हाे रही बारिश से किसानाें काे काफी नुकसान हाे रहा है। खेतों में फसल जमीन पर बिछ जाने के कारण उसका दाना काफी खराब हो चुका है। आलू की फसल की निकासी में देरी होगी, इससे अगली फसल की खेती करने में देरी होगी। आर्थिक नुकसान बढ़ जाएगा।
किसानों के नुकसान की पटवारियाें ने भेजी गलत रिपाेर्ट: चंदूमाजरा
सनौर| कांग्रेस सरकार िकसानों की कोई सुनवाई तक नहीं कर रही। िपछले कुछ िदनों से हो रही बारिश के कारण पंजाब के िकसानों की लाखों रुपए की गेहूं की फसल खराब हो चुकी है। मगर सरकार ने किसान के नुकसान का मुअावजा तक नहीं दिया। यह बात सनौर से अकाली िवधायक हरिदरपाल िसंह चंदूमाजरा ने कही। सनौर के अासपास के गांवों का दौरा करने के बाद वह किसानाें से मिले। पहले िकसान की टमाटर की फसल िजस पर लाखों रुपए का खर्च अाता है, वह ब्लाइट बीमारी के कारण खराब हो गई। बारिश के कारण गेहूं की फसल बर्बाद होने का मुद्दा िवधानसभा में उठाया था कि िकसानों का लाखों रुपए की फसल का नुकसान हुअा है। बाद में पता चला कि पटवारियों ने िरपोर्ट अागे भेजी है कि िकसी भी िकसान की फसल का खेतों में कोई नुकसान नहीं हुअा।
बरसात से फसलों के नुकसान की जानकारी देते किसान। उन्होंने बताया कि बरसात और तेज हवाओं के कारण गेहूं, आलू सहित फसल काे काफी नुकसान पहुंचा है।