40 किमी प्रति घंटे से चली हवाएं,15.9 एमएम बारिश
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंड वापस आ गई है। शुक्रवार रात से एक बार फिर से मौसम का रुख बदला और देर रात से शनिवार पूरे दिन कभी तेज और कभी हल्की बारिश हुई। वहीं बारिश के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात से और शनिवार तक 15.9 एमएम बारिश हुई है। हालाकि देर शम हल्की धूप निकली जिससे लोगों को रहात मिली। वहीं शनिवार सुबह के समय हल्के ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। जबकि हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। विभाग के मुताबिक 15 मार्च को मौसम साफ रहेगा, हालांकि काले बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 8 से 15 दिन में यह एक बार फिर से भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचेगा।
तापमान }अधिकतम-25.80 }न्यूनतम-130
जिले में इस बार 2 लाख 35 हजार 800 हेक्टेयर गेहूं की बुआई हुई है, इसमें 11 और 12 मार्च को बारिश के चलते 3570 हेक्टेयर गेहूं की फसल खराब हो गई है। वहीं शुक्रवार और शनिवार की बारिश के चलते गेहूं की और फसल खराब होने की संभावना है। वहीं अभी डिपार्टमेंट डाटा तैयार करने में जुटा हुआ है। चीफ खेतीबाड़ी अफसर सुरजीत सिंह वालिया ने बताया कि जहां पर पानी ठहर जाता है और कनक गिर जाती है वहां की फसल खराब हुई है।
धानका माेहल्ले में 20 बिजली के मीटर जले
पटियाला|शनिवार अल सुबह से हाे रही बारिश के चलते धानका माेहल्ले में बिजली के मीटराें में अाग लग गई। माैके पर पहुंची दमकल टीम ने अाग पर काबू पाया। दमकल विभाग के फायर अॉफिसर हुकमचंद ने बताया कि धानका माेहल्ले में अाग लगने की जानकारी मिली थी। यहां माैके पर पहुंच कर देखा ताे बिजली के मीटराें काे अाग लगी थी। इसके कारण 20 के करीब मीटर जलकर राख हाे गए।
आज मौसम साफ रहने की संभावना, हफ्ते तक फिर हो सकता है ऐसा मौसम
बारिश के कारण गांव खेड़ीफत्ता के पास फिसलन से बस पलटी, 10 यात्री जख्मी, एक पटियाला रेफर
बारिश के साथ पड़े ओले।
यह है वेस्टर्न डिस्टरबेंस
वेस्टर्न डिस्टरबेंस इसको पश्चिमी विक्षोभ भी बोला जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफान को कहते हैं जो वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, अटलांटिक महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान व नेपाल पर गिरा देता है। यह एक गैर-मानसूनी वर्षा का स्वरूप है।
समाना, पटियाला|शुक्रवार देर रात से हाे रही बरसात के कारण समाना-पटियाला राेड पर गांव खेड़ी फत्ता के पास पीआरटीसी की बस पलट गई। इसमें करीब 30 सवारियां थीं। राहगीरों की मदद से 10 जख्मी लोगों को समाना के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। जबकि एक व्यक्ति काे फैक्चर अाने के चलते पटियाला रैफर किया गया है। ड्राइवर ने बताया कि बारिश के कारण बस स्लिप हो के पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह लाेग मौके पर पहुंच गए अाैर उन्हाेंने बस में फंसे लाेगाें काे बाहर निकाला और एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर जख्मियाें को अस्पताल भेजा एक जख्मी की हालत गंभीर है।