महिलाओं और छात्राओं को सेहत के प्रति किया जागरूक
विश्व महिला दिवस के मौके पर कोलंबिया एशिया अस्पताल पटियाला में पेप्सी कंपनी चन्नाें में खुराक एंव पोषण विशेषज्ञ भावना शर्मा की ओर से महिलाओं और वहां मौजूद स्कूली छात्राओं को सही खानपान और खुराक की जानकारी दी गई। उनके सवालों के जबाब देने के साथ फ्री सलाह भी दी गई। महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है और इस बार इसका थीम ‘ईच फॉर इक्वल’ यानि हर किसी को बराबरी का अधिकार एक समान अधिकार वाला संसार ही सेहतमंद, समृद्ध और और खुशहाल हो सकता है। भावना शर्मा ने बताया की पाैष्टिक और संतुलित आहार ही स्वास्थ शारीरिक और मानसिक जीवन का आधार है। उन्होंने ने बताया कि महिलाओं के जीवन में कई तरह के परिवर्तन होते हैं, जिसके कारण उन्हें संतुलित और पौष्टिक आहार की सख्त जरूरत होती है। इस मौके पर मैनेजर राजदीप कौर और कोलंबिया एशिया अस्पताल की अाेर से सचिन कुमार भी मौजूद रहे। बाद में कोलंबिया एशिया अस्पताल की महिला कर्मचारियों की ओर से महिला दिवस के मौके पर वातावरण को सेहतमंद रखने के लिए पेड़ लगाए गए।