पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

िकरती कॉलेज में महिला दिवस मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पातड़ां|सरकारी िकरती कॉलेज न्याल में प्रिंसिपल प्रो. वीना कुमारी के नेतृत्व में एनएसएस विभाग की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत कॉलेज प्रिंसिपल वीना कुमारी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। डॉ. जसविन्दर शर्मा ने भारतीय समाज में औरतें की भूमिका की विस्तार पूर्वक जानकारी देते कहा कि वर्तमान समय में औरतें को चिंतन और विचारधारा पर जोर देने की जरूरत है। समागम दौरान प्रो. मनिन्दर सिंह ने बहन और भाई के रिश्ते को कविता के माध्यम से पेश किया। कॉलेज प्रिंसिपल ने महिला दिवस की मुबारकबाद दी। यहां डॉ. अजमेर सिंह, प्रो. जगदीश सिंह, प्रो. हरमीत सिंह, प्रो. बलकार सिंह, सुखजीत कौर मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...