यूथ कांग्रेस ने मनाया सीएम कैप्टन का जन्मदिन
पटियाला | यूथ कांग्रेस शहरी के प्रधान अनुज खोसला की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्मदिन पटियाला के सनौरी अड्डा स्थित स्लम बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ मनाया गया। 78 साल के हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को बने आज तीन साल पूरे हो गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को कैप्टन सरकार ने सरकारी जमीनों का मालिकाना अधिकार देने की घोषणा की है। शहरी यूथ कांग्रेस के प्रधान अनुज खोसला ने अपने साथियों के साथ बुधवार को सनौरी अड्डा के पास स्थित टेहा बस्ती में जाकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के जन्मदिन का केक काटा।इस मौके मनी गर्ग, गुरी धालीवाल, प्रिंस जोशन, रोहित मंगला, सतपाल प्रधान, गौरव, मनी धनराज, लवली, हनी, बंटी, साहिल, अभि कुमार, चेतन कुमार, कर्ण वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।