- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News 13 Thousand Acres Of Wheat Crop Damaged Due To Rain
बारिश के कारण 13 हजार एकड़ गेहूं की फसल खराब
गबेमोसमी बरसात के कारण जिला रोपड़ के साथ संबंधित हजारों एकड़ गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार जिले के निचले क्षेत्रों में गेहूं की फसल में पानी भर चुका है। वहीं तेज हवा के कारण गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है।
ब्लॉक आनंदपुर साहिब के गांव निक्कूवाल लोदीपुर, महरोली, चंडेसर, मेहंदी कलां, हरीवाल, चंदपुर, गाजीपुर गांव पहले ही सेम की मार से परेशान हैं। इस बेमौसमी बरसात के साथ इन गांवों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। जिले की 13 हजार हेक्टेयर जमीन पर बीजी गेहूं की फसल को 20 फीसदी नुकसान पहुंचा है। किसान सुरिंदर सिंह, राम आसरा, भजन सिंह आदि ने पंजाब सरकार से मांग की है कि फैसला की खास गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा दिया जाए।
आनंदपुर साहिब में बारिश और तेज हवा के कारण गिरी गेहूं की फसल।