पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News 39come Out Dedicated To Expelled From Sikh Panth Shri Akal Takht Sahib Bakhshanhar39

‘सिख पंथ से निष्कासित समर्पित होकर आएं, श्री अकाल तख्त साहिब बख्शनहार’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिख पंथ से निष्कासित व्यक्ति समर्पित होकर श्री अकाल तख्त साहिब में आएं क्योंकि श्री अकाल तख्त साहिब बख्शनहार गुरु का दर है। यह ऐलान होला महल्ला समागमों में शिकरत करने उपरांत श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि उनकी यह दिली इच्छा है कि पंथ की सभी जत्थेबंदियां, सभा सोसायटियां पंथ की चड़दी कला के लिए य|शील हों। उन्होंने कहा कि पंथ में वह सब भाई है और आपसी कोई लड़ाई या मतभेद नहीं है। अगर फिर भी आपसी मतभेद है तो उनको बैठकर हल किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री अकाल तख्त पूरे सिख पंथ का है न कि किसी एक धड़े, संप्रदाय, जत्थेबंदी का। एक सवाल के जवाब में हरप्रीत सिंह ने कहा कि आज बड़े व वकारी मुकाबलों में सिख नौजवानों की घटती संख्या चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मई में आनंदपुर साहिब में किए जा रहे सिख सम्मेलन में सिख पंथ को पेश चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। सिख प्रचार भाई रणजीत सिंह ढडरिया वालों संबंधी उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके मामले संबंधी पांच मेंबरी कमेटी का गठन किया हुआ है भाई ढडरिया वाले यहां चाहते हैं कमेटी वहीं विचार चर्चा करने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...