पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News 39jarnail Singh Is Not The Chief The Common Serviceman39

‘जरनैल सिंह मुख्य नहीं, आम सेवादार’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनंदपुर साहिब|बाबा जरनैल सिंह को गुरुद्वारा लोह लंगर साहिब का किसी ने भी मुख्य सेवादार नहीं लगाया। वह डेरे में आम सेवादारों की तरह ही सेवा करेंगे। इन विचाराें का प्रकटावा गुरुद्वारा लोह लंगर साहिब के मुख्य प्रबंधक संत बाबा दिलबाग सिंह ने बाबा जरनैल सिंह जी की उपस्थिति में किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले डेरे में रखे समागम के दौरान तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह व अन्य संत-महापुरुषों की उपस्थिति में बाबा जरनैल सिंह को सिरोपा भेंट कर आम सेवादारों की तरह सिर्फ सेवादार ही नियुक्त किया या था लेकिन कुछ लोगों ने झूठी अफवाहें फैलाकर परेशान करने की कोशिश की है। इसकी पुष्टि करते बाबा जरनैल सिंह ने कहा कि वह डेरे के मुख्य सेवादार बनने संबंधी कभी जीवन में सोच भी नहीं सकते। इस मौके बाबा अमर सिंह, बाबा जसपाल सिंह, गुरदेव सिंह गाडर, अमरीक सिंह, बाबा जीत सिंह, बाबा बलिहार सिंह, मोहन सिंह, सुखविंदर सिंह, दिलबाग सिंह अरनो, जसपाल सिंह यूपी, बाबा रणजीत सिंह, निशान सिंह, बीर सिंह, गुलाब सिंह, डॉ. गुरपाल सिंह, बाबा निशान सिंह फतेहपुर, साहिब सिंह तथा बाबा मलकीत सिंह भंगाणी साहिब ने कहा कि हम गत 35-40 वर्षों से डेरे में आम सेवादारों की तरह सेवा करते आ रहे हैं और डेरे के मुख्य प्रबंधक बाबा दिलबाग सिंह द्वारा किसी को भी यहां के गुरुद्वारा लोह लंगर साहिब का मुख्य सेवादार नहीं लगाया गया।
खबरें और भी हैं...